मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर फिर तेज आंधी-वर्षा और ओले गिरने की चेतावनी दी है। उत्तरी मैदानी इलाकों में भी आज से बुधवार तक गरज के साथ तूफान और ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने कल शाम पूर्वानुमान में बताया कि राजस्थान के कई भागों में कुछ स्थानों पर तूफान आ सकता है।
पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन से पांच दिन तक उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी वर्षा की आशंका बनी रहेगी।