हरदोई – प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि जनपद स्थित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पूर्व में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रों के वितरण हेतु दीक्षान्त समारोह का आयोजन दिनाॅक 15 नवम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इसके साथ ही उन्होने बताया कि व्यवसाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित /पुरस्कुत भी किया जाना है । उन्होने जनपद की समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व वर्षो मे उत्तीर्ण ऐसे प्रशिक्षणार्थियों को जिन्होने अपना पमाण पत्र संस्थान से प्राप्त नही किया है, प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु दिनाॅक 14 नवम्बर को संस्थान में आकर संपर्क करने को कहा है। फैब्रीकेशन के प्रमाण पत्रों की संस्थान में उपलब्धता की भी जानकारी दी।