राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटो में प्रवेश हेतु बदला समय

कौशाम्बी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू एवं मंझनपुर में रिक्त सीटो में प्रवेश हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 अलीगंज लखनऊ के द्वारा अन्तिम तिथि 20.11.2020 निर्धारित की गयी है । इस क्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपने आनलाइन फार्म तथा रैंक के विवरण के साथ नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू-कौशाम्बी में दिनांक 19.11.2020 को पूर्वाह्न 12ः00 बजे तक जमा करना सुनिश्चित करें।

अन्तिम सूची दिनांकः 20.11.2020 दिन शुकवार को सुबह 10.00 बजे तक संस्थान के सूचना पट पर चस्पा कर दी जायेगी तथा 20.11.2020 को नियमनुसार प्रवेश कार्य सम्पन्न किया जायेगा।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट