श्रद्धा भक्ति के साथ भक्तों ने चखा भण्डारे का प्रसाद

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- मंगलवार को पाली नगर के माता पँथवारी देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा व नवरात्रि के उपरांत भण्डारा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

आपको बताते चलें कि नगर के प्रतिष्ठित मन्दिर माता पँथवारी देवी मन्दिर पर श्रीमद्भागवत कथा का नौ दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था जिसको सोमवार को विश्राम दिया गया । उसी के उपलक्ष्य में मंगलवार को भण्डारा भोज का आयोजन किया गया । जिसमें नगर के कन्याओं, पुरुष व महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, वेदप्रकाश शुक्ला, गोपाल बाजपेयी, तरुण पांडेय, प्रफुल्ल मिश्रा, शिवकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे ।