कौशाम्बी : यूपी के कौशांबी जनपद में शराब खरीदने गए युवक को ठेके पर मौजूद दबंगो ने बेरहमी से पीटा है। दबंगो की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन दबंग एक युवक को लात-घूसों से जमकर पीट रहे हैं। दबंगो की पिटाई का यह वीडियो मंझनपुर कोतवाली इलाके के ओसा चौराहे का बताया जा रहा है।
पीड़ित युवक के मुताबिक वह शराब खरीदने अंग्रेजी शराब ठेके पर गया था। जब सेल्समैन ने उसे शराब की खुली बोतल दी तो वह विरोध करने लगा। इसके बाद शराब ठेके पर खड़े करीब आधा दर्जन दबंगो ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई।
————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट