जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा किया गया थाना वजीरगंज का संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना वजीरगंज का संयुक्त निरीक्षण किया गया । इस दौरान भूमि विवाद निस्तारण अभियान के अन्तर्गत विशेष थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं गयी ।

थाना कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी बिसौली सर्वेन्द्र सिंह एवं थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रदीप कुमार अन्य राजस्व अधि0/कर्म0गण के साथ विशेष थाना समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनते हुए पाये गये । इसके अतिरिक्त दिवसाधिकारी उ0नि0 अवधेश कुमार भी मौजूद पाये गये, कार्यलेख/जी0डी का कार्य का0 क्लर्क 127 संजय कुमार तथा सीसीटीएनएस का कार्य कां0 1379 गजेन्द्र कुमार द्वारा किया जा रहा था । पहरे पर का0 1368 अमित कुमार सतर्क पाया गया । सर्वप्रथम विशेष थाना समाधान दिवस में आए राजस्व अधि0/कर्म0गण व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया गया । तदुपरांत भूमि विवाद सम्बन्धी मामलों को सुना गया जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों को भेजा गया । थाना कार्यालयों के अभिलेखों, रजिस्टर नं0 04 व 08, त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, भू-माफिया रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण करते हुए भूमि विवाद रजिस्टर में इन्डेक्स बनाकर प्रविष्टि अंकित करने तथा विवादों की फाइल तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया । थानों पर विवाद रजिस्टर की बीट क्रमवार अंकित की जाएगी । लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की गयी ।

नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये । यू0पी0-100 पर झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध शतप्रतिशत निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील होकर नियमित रूप से गश्त व ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने व भूमि विवादों को चिन्हित कर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।