ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत 

        बावन (हरदोई) – लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम धन्योली में सोमवार की देर शाम खेत मे जुताई कर घर वापस आते समय ट्रैक्टर पलट गया । जिसमें ट्रैक्टर पर सवाल एक युवक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई ।
         सोमवार को ग्राम धन्योली निवासी  जयशंकर त्रिवेदी उर्फ छोटे पुत्र राकेश त्रिवेदी हसनापुर निवासी अपने मामा के ट्रैक्टर से गेंहू बुआई करने के लिए अपने खेत की जुताई कराने गये थे । वही से घर  वापस आते समय ड्राइवर ने ट्रैक्टर को नहर पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच  ट्रैक्टर पलट गया । जिसमें उस पर सवार जयशंकर की दबकर मौत हो गयी । जब कि ड्राइवर बच कर भाग गया । मृतक के पिता राकेश त्रिवेदी होमगार्ड में तैनात हैं जो कि चुनाव ड्यूटी में मध्यप्रदेश गये हुए है जिन्हें सूचना दे दी गई है।  इसके अलावा एक भाई उमाशंकर भी होमगार्ड में ही तैनात हैं । मृतक के एक बेटी व एक बेटा है पत्नी व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।