ठंड व शीतलहर से बचने के लिए डीएम कौशाम्बी ने बांटे गरीबों को कंबल

कौशांबी। मंझनपुर चौराहे पर डीएम ने ठंड से सिकुड़ रहे गरीब व निराश्रितों को कंबल बांटे। जनपद में शीतलहर की चपेट में आने से पहले ही लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित कुमार ने तैयारी शुरू कर दी है।

डीएम कौशाम्बी ने मंझनपुर चौराहे पर रात को असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों, महिलाओं को कंबल वितरित किए। धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में ठंड से कोई भी जन हानि नहीं होनी चाहिए।