विगत 07 दिसम्बर देर शाम विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो में होने वाले विद्युत कनेक्शन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव द्वारा बताया गया कि 1253 प्राथमिक विद्यालयों में सौभाग्य योजनान्तर्गत विद्युत कनेक्शन किये जाने थे। जिसमें कार्यदायी संस्था बजाज द्वारा अभी तक ये कनेक्शन अधूरे है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक 586 विद्यालयों को ऊर्जीकृत नही किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने सात दिनों के अन्दर जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ऊर्जीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सात दिनो के उपरान्त कार्य में लापवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अशोक कुमार, अमृत कुमार सिंह, एस0के0 अग्रवाल सहित समस्त एसडीओ उपस्थित रहे।