नरेन्‍द्र मोदी ऐप के जरिये विदेशी कम्‍पनियों से आंकड़े साझा नहीं किये जा रहे : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के इस आरोप का खंडन किया है कि नरेन्‍द्र मोदी ऐप के जरिये विदेशी कम्‍पनियों को भारतीय उपभोक्‍ताओं के आंकड़े साझा किये जा रहे है। पार्टी ने कहा है कि इस ऐप के आंकड़ों का इस्‍तेमाल केवल तीसरे पक्ष की सेवा का इस्‍तेमाल केवल विश्‍लेषण के लिए किया जा रहा है। जो गूगल के विश्‍लेषण के समान है। पार्टी ने यह भी कहा है कि श्री गांधी के आरोपों से यह स्‍पष्‍ट हो जाता है कि उन्‍हें और उनकी पार्टी को तकनीक की कोई जानकारी नहीं है।