कछौना (हरदोई) : विकासखंड कछौना क्षेत्र के अंतर्गत दोना-पत्तल की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गयी।
संचालक अरुण राठौर ने जानकारी दी कि 8 अप्रैल सुबह करीब 4 बजे कंपनी में आग लग जाने से काम कर रहे मज़दूर बाल-बाल बच गये। उन्होंने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बहुत कम समय मे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। काम कर रहे कारीगर जब तक संभाले तब तक पूर्ण रूप से मशीनों में आग लग चुकी थी, मशीने आग की लपटों में तब्दील हो चुकी थी।
बताया जा रहा है गौसगंज-कछौना रोड कलौली में ममता दोना-पत्तल इकाई में शुक्रवार शुबह को भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया । इसमे काफी कच्चा माल भी जल कर खाक हो गया।
प्रथमदृष्टया दो से ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। लेकिन संचालक अरुण कुमार राठौर ने बताया कि उनका नुकसान लगभग ₹ 8 लाख से ऊपर का है क्योंकि 5 मशीनों का ही मूल्य 7.50 लाख है।