डॉ० सन्तप्रकाश तिवारी का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग मे असिस्टेंट प्रोफेसर-पद पर चयन

गोंडा निवासी डॉ० सन्तप्रकाश तिवारी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय मे परास्नातक व पी-एच०डी० के साथ ही पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप भी प्राप्त की। श्री तिवारी का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग मे असिस्टेंट प्रोफेसर-पद पर चयन होने से गोंडा जनपद के लोग मे अपार खुशी है।

डॉ. सन्त प्रकाश तिवारी अध्ययनरत लोग के लिए पथप्रदर्शक हैं। इष्ट-मित्रों ने तिवारी जी को ढेरों बधाइयाँ व शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है; आप सदैव उन्नति करें, यही कामना है।