विवेक सेवा समिति ने चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन

आर्टिस्ट बेताल केन के संयोजन में बच्चों ने पेंटिंग कॉम्पटीशन में लिया भाग

ग्वालियर- विवेक सेवा समिति द्वारा पंचशील नगर बुद्ध विहार में ड्राइंग कम्पीटिशन का आयोजन किया जिस। जिसमें 200 प्रतिभाओं ने भाग लेकर पेंटिंग बनाई।सभी बच्चों ने अपने अपने हुनर का परिचय देते हुए सुंदर पेंटिंग बनाई। आर्टिस्ट बेताल केन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बाल प्रतिभा खुशी ने मुँह से पेंटिंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सेवा समिति द्वारा खुशी को स्पेशल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। खुशी की बनाई पेंटिंग को पांच हज़ार रुपये में विद्या एम आर आई के डॉ. अनिल कुमार व उनकी पत्नी ने धगगमित्रा द्वारा ले ली है।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं
ग्रुप ए में प्रथम स्थान- शीमेश शर्मा द्वितीय शुभी कुशवाह तृतीय नैतिक सांत्वना आतिश सिंह। ग्रुप बी में प्रथम गरिमा श्रीवास्तव द्वितीय प्रियंका रजक तृतीय ऐश्वर्या शिवहरे सांत्वना रितिक सागर। ग्रुप सी में प्रथम प्रियांशी यादव द्वितीय लक्ष्मी शर्मा तृतीय अंकित पवैया सांत्वना सानिया को घोषित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागी सभी बाल प्रतिभाओं को 14 जून 2022 को सम्मानित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में सदस्य के डी कुलदीप केन आनंद केन जवान सिंह कुशवाह वन्दना कुशवाह सोनू गर्ग मौजूद रहे। विवेक सेवा समिति की ओर से पूरी टीम की शुभकामनाएं दी गई। हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील चौरसिया अध्यक्ष बसंत वर्मा राय सिंह बौद्ध के डी कुलदीप केन आनंद केन जवान सिंह कुशवाहा, वन्दना कुशवाह सोनू गर्ग अन्य साथियों ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने का सार्थक प्रयास किया। आर्टिस्ट बेताल केन ने पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।