भारतीय दूरसंचार विभाग ने किए ड्राइव टेस्ट

भा.दू.वि.प्रा. ने उत्तर प्रदेश पूर्व एल एस ए (LSA) के कानपुर और उन्नाव शहर और प्रयागराज से लखनऊ के मध्यवर्ती राजमार्ग में मोबाइल सेवा ऑपरेटरों की नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

लखनऊ , सितम्बर 16, 2025: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (भा.दू.वि.प्रा.) ने अगस्त 2025 के महीने के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्व एल एस ए (LSA) के कानपुर और उन्नाव शहर और प्रयागराज से लखनऊ के मध्यवर्ती राजमार्ग में इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) आयोजित किए थे । इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) को विभिन्न उपयोग क्षेत्रों – जैसे शहरी ,हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्र, आदि में वास्तविक दुनिया के मोबाइल प्रदर्शन को आंकने के लिए डिज़ाइन किया गया है ।

भा.दू.वि.प्रा. ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से, कानपुर और उन्नाव शहर में 356.1 किलोमीटर सिटी टेस्ट और 4.8 किलोमीटर वॉक टेस्ट और प्रयागराज से लखनऊ के मध्यवर्ती राजमार्ग में 196.8 किलोमीटर हाईवे ड्राइव टेस्ट 4 अगस्त से 8 अगस्त 2025 के बीच विस्तृत संपन्न किए। ड्राइव टेस्ट के दौरान, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्डों के साथ मोबाइल एडवांस टेस्ट हैंडसेटों का उपयोग करके 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए गए थे। आईडीटी के निष्कर्षों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित सेवा प्रदाताओं को प्रेषित कर दिया गया है।

प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) का मूल्यांकन किया गया था:
क. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप की सफलता दर (CSSR), कॉल सेटअप का समय, MOS (मीन ओपिनियन स्कोर) का उपयोग करके स्पीच क्वालिटी, कॉल साइलेंस दर, कवरेज (%) – सिग्नल की शक्ति
ख. डेटा सेवाएँ: डेटा थ्रूपुट (डाउनलिंक और अपलिंक दोनों), पैकेट ड्रॉप दर (डाउनलिंक और अपलिंक), वीडियो स्ट्रीमिंग में देरी, लेटेंसी, ज़िटर
कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 98.23%, 96.31%, 100% और 98.71% की कॉल सेटअप सफलता दर है।

ड्रॉप कॉल दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल में ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 0.36%, 3.58%, 0.24% और 0.12% की ड्रॉप कॉल दर है।

प्रमुख QoS मापदंडों के विरुद्ध प्रदर्शन:
CSSR: कॉल सेटअप सफलता दर (% में), CST: कॉल सेटअप समय (सेकंड में), DCR: ड्रॉप कॉल दर (% में) और MOS: मीन ओपिनियन स्कोर।

सारांश-वॉइस सेवाएं

कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 98.23%, 96.31%, 100% और 98.71% की कॉल सेटअप सफलता दर है।

कॉल सेटअप समय: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 1.30, 3.90, 0.56 और 0.72 सेकंड का कॉल सेटअप समय है।

ड्रॉप कॉल दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल में ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में क्रमशः 0.36%, 3.58%, 0.24% और 0.12% की ड्रॉप कॉल दर है।

कॉल साइलेंस/म्यूट दर: पैकेट स्विच्ड नेटवर्क (4G/5G) में एयरटेल, आरजेआईएल और वीआईएल की साइलेंस कॉल दर क्रमशः 1.06%, 0.90% और 2.42% है।

मीन ओपिनियन स्कोर (MOS): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का औसत MOS क्रमशः 3.96, 2.26, 3.88 और 4.36 है सारांश-डेटा सेवाएँ

डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (कुल मिलाकर): एयरटेल (5G/4G/2G) की औसत डाउनलोड गति 152.42 एमबीपीएस है, बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 5.25 एमबीपीएस है, आरजेआईएल (5G/4G) की 295.58 एमबीपीएस है और वीआईएल (4जी/2जी) की 51.76 एमबीपीएस है।

डेटा अपलोड प्रदर्शन (कुल मिलाकर): एयरटेल (5G/4G/2G) की औसत अपलोड गति 26.86 एमबीपीएस है, बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 6.06 एमबीपीएस है, आरजेआईएल (5G/4G) की 34.12 एमबीपीएस है और वीआईएल (4G/2G ) की 16.66 एमबीपीएस है।

लेटेंसी प्रदर्शन (कुल मिलाकर): एयरटेल की 50th प्रतिशतांक लेटेंसी 19.50 मि.से. है, बीएसएनएल की 29.95 मि.से. है, आरजेआईएल की 14.15 मि.से. और वीआईएल की 30.50 मि.से. है।

डेटा प्रदर्शन – हॉटस्पॉट (एमबीपीएस में):
एयरटेल – 4G D/L: 38.40 4G U/L: 6.44
5G D/L: 144.12 5G U/L: 35.63
बीएसएनएल – 4G D/L: 6.47 4G U/L: 11.83
आरजेआईएल- 4G D/L: 74.00 4G U/L: 16.46
5G D/L: 244.62 5G U/L: 23.69
वीआईएल- 4G D/L: 33.67 4G U/L: 16.65

नोट- “D/L” डाउनलोड स्पीड, “U/L” अपलोड स्पीड