उत्‍तराखंड में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए

उत्‍तराखंड में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए।  लगभग आठ बजकर 33 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता चार दशमलव पांच मापी गई। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दक्षिण-पूर्व से 17 किलोमीटर पर था।

राजधानी देहरादून, मसूरी से उत्‍तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौडी गढवाल तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप के कारण  लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, हालाकि कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं हैं।