हर जगह हरियाली छायी है

हर जगह हरियाली छायी है,
पेड़-पौधों ने हरियाली बिछायी है ।
हर जगह रंगीन नजारा है,
यह रंग-विरंगे फूलों ने बनाया है ।
भोले-भाले लोग वहां,
हिमाचल जैसा देश हो जहां
लड़ाई-झगड़ों से दूर है रहते,
एकदूसरे में प्यार की भावना को जगाते
कई प्रकार की फसलें उगाते,
प्रकृति की शोभा बढ़ाते ,
अनेक प्रकार की जड़ी-बूटी लाते ,
कई प्रकार की दवाइयां बनाते।

संजना
12वीं कक्षा की छात्रा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां , कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ।