मिस्र में राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल-सीसी ने ली आज फिर से शपथ

मिस्र में राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल-सीसी को चार वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए आज फिर से शपथ दिलायी गयी। श्री सीसी को इस वर्ष मार्च में हुए राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में कुल वैध मतों में से 97 प्रतिशत वोट प्राप्‍त हुए थे। वर्ष 2013 में तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोर्सी के खिलाफ व्‍यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद मिस्र में हुए चुनाव में सेना प्रमुख अल-सीसी 2014 में पहली बार राष्‍ट्रपति बने थे।