सण्डीला में बिजली विभाग के जेई सज्जाद आलम ने बताया कि शहर में विद्युत विभाग ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया है।बिजली विभाग के द्वारा चलाये गए इस अभियान के तहत कई सरकारी दफ्तरों की बत्ती भी गुल कर दी गयी है। जिसके तहत खंड विकास कार्यालय, नहर विभाग व मत्स्य विभाग के कनेक्शन काटे गए है। वहीं अभियान में विद्युत बकाए का 6.25 लाख रुपये वसूल किया गया। जेई ने बताया कि 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ 4 पर एफआईआर दर्ज कराई गई। बताया पूरे मार्च माह भर बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा।
Related Articles
बिजली अव्यवस्था के चलते लघु उद्योग धंधे प्रभावित गृहिणी और विद्यार्थी परेशान
December 31, 2020
0
बढ़ईनपुरवा में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी
February 8, 2019
0
शिकायत न सुनने पर कोथावां में तैनात अवर विद्युत अभियंता को फटकार, नोटिस जारी करने के निर्देश
June 22, 2023
0