उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सम्पत्ति विभाग की विभिन्न आवासीय कालोनियों में सिविल और अन्य कार्यों के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 11.55 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार गुलिस्ता कालोनी स्थित आवास संख्या-79 में विभिन्न सिविल कार्यों हेतु 1.82 लाख रुपये और आवास संख्या-19 में विभिन्न सिविल कार्यों के लिए 21 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसी प्रकार बटलर पैलेस स्थित आवास संख्या-सी0-47 में क्षतिग्रस्त फर्श का सुधार एवं शौचालय और किचेन आदि के जीर्णोंधार/सुधारीकरण के लिए 3.73 लाख रुपये और आवास संख्या-सी-55 में विभिन्न सिविल संबंधी कार्यों के लिए 2.35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार गोमती नगर फेज-2 मंत्री आवास टाइप-6 के आवास संख्या-29/6 और आवास संख्या 18/6 में एल्युमिनियम पार्टिशन विट्रीफाइड टाइल्स एवं फाल्स सीलिंग के कार्य के लिए क्रमशः 2.39 लाख रुपये एवं 1.05 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।