रूबी कतनोरिया ध्वाला, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और बैडमिंटन खेलने का शौक रखती हैं। वह कपूर बैडमिंटन अकादमी कुंदलीहार मे अपने कोच श्री रविन्द्र कपूर जी से बैडमिंटन खेल की बारीकियां सीख रही हैं। 3 अगस्त से शुरू हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रुवी कतनोरिया ने लगातार तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया। इसका 6 अगस्त को फिनाले हुआ था।
जानकारी के लिए बता दें कि रूबी 3 बार लगातार सिंगल और डबल में राज्य स्तरीय में विजेता रही हैं।
इस बारे में जब रूवी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोच श्री रविन्द्र कपूर जी ने बहुत मेहनत की है और सबसे ज्यादा सहयोग उनकी बड़ी बहन नेहा कतनोरिया का रहा है।
नेहा कतनोरिया के बारे में बता दें कि बह पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं और देहरा के अंदर जैरी जानू के साथ मिलकर एक डांस अकादमी चला रही हैं। माता श्रीमती सुमन और पिता जी श्री देश राज, जो कि पेशे से हिमाचल पथ परिवहन निगम से चालक के रूप में सेवानिवृत्त का सहयोग भी रूवी को लगातार मिल रहा है।
रूवी कतनोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी उनका सिलेक्शन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है और जल्द ही बह राष्ट्र के लिए खेलती हुई नजर आएंगी।
इसके लिए रूवी ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ सभी हिमाचल वासियों का धन्यवाद किया, जो उन्हें अक्सर इतना प्यार और स्नेह देते हैं और आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की है।