अंकित सक्सेना बदायूँ-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा बुधवार 31 जुलाई को पुलिस लाइन बदायूँ में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना/शाखा प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया । सर्वप्रथम पूर्व सम्मेलन में प्राप्त समस्याओं एवं उनके निस्तारण के बारे में जानकारी की गयी । इसके पश्चात् उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारीगण की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा अवगत करायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये । श्रावण मास के आगामी तीसरे व चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहेगी जिसमें कानून एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा जाये जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों एवं रुकने के स्थानों पर कोई अवरोध उत्पन्न न हो । सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पंहुचते हुए पूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए सूझबूझ के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाये ।
45वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता वर्ष-2019 में बरेली जोन बरेली की ओर से जनपद बदायूं की महिला टीम 1. म0है0कां0 मधु कश्यप के नेतृत्व में 2. म0है0कां0 शहनशा बेगम, 3. म0कां0 अनिता पासवान, 4. म0कां0 अनुपम सिंह, 5. म0कां0 कोमल सागर, 6. म0कां0 नूतन सिंह, 7. म0कां0 इन्दुमती द्वारा भाग लिया गया था जिसमें सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 07 गोल्ड व 01 सिल्वर मैडल जीतकर शील्ड प्राप्त की । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा महिला टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके प्रोत्साहन हेतु सभी को 15000/-रु0 नगद, एक-एक ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज का पुरुस्कार दिया गया ।
आने वाला समय पुलिसबल के लिये चुनौतीपूर्ण है । पद के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करें । सोशल मीडिया में पुलिस के व्यवहार के प्रति अनावश्यक टिप्पणियां की जाती है जिसमें आपसे अपेक्षा की जाती है कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा असहाय व बेसहारा लोगों की हरसंभव मदद का प्रयास करें ।