रंगोली, निबन्ध और स्लोगन प्रतियोगिता में कमला देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं का रहा दबदबा

मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कमला देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं का दबदबा रहा । बालिकाओं ने जिले में अपनी प्रतिभा का झण्डा गाड़ दिया ।

आज दिनांक 12 नवंबर 2020 को श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में मिशन शक्ति के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र छात्राओं ने स्थान प्राप्त किए ।

रंगोली प्रतियोगिता में कमला देवी इंटर कॉलेज भौतर अजुहा कौशांबी की शिवानी अग्रहरी एवं बबली मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धर्मा देवी की पलक एवं प्रभात को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एस ए वी इंटर कॉलेज सैनी की विनीता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

स्लोगन प्रतियोगिता में कमला देवी इंटर कॉलेज भौतर के अजय पाल को प्रथम स्थान, कमला देवी के ही अल्फिजा बानो को तृतीय स्थान एवं धर्मा देवी की तनूजा गौतम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

निबंध प्रतियोगिता में कमला देवी के अस्फानखान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रबंधक श्री पुष्पराज सिंह जी ने ज्योति पर्व के पूर्व इस खुशी में छात्र-छात्राओं को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।