कौशाम्बी । विकास खण्ड कड़ा के परास गांव स्थित श्री हाजी अब्दुल खालिक इंटर कालेज में शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन बारे में बखान किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक मुंसब अली उस्मानी ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कासिफ जफर , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मो साहिल एव तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले मो सैफ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया एव विद्यालय के बच्चों को शपथ ग्रहण भी कराया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक मुंसब अली उस्मानी , प्रधानाचार्य रविकांत त्रिपाठी , मिथिलेश कुमार अवस्थी , बिंदिया गुप्ता , आकर्षित , अरविंद मौर्य सहित विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे ।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट