मॉर्निंग वॉक पर जाने वाला मनचला युवक कोचिंग जाने वाली छात्राओं पर कसता है फब्तियां

कौशाम्बी :

  सराय अकिल थाना क्षेत्र में इन दिनों मनचलों की बहार है। सुबह लोग सेहत अच्छी बनाने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकलते है। लेकिन कुछ मनचले किस्म के लोग कसरत के बजाये लोगों को परेशान करने का कसरत करते है।

    यही हाल सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद से बेनीराम कटरा रोड का है। यहाँ पर लोग सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये आते है और अपनी सेहत बनाते है। परंतु यहीं पर कुछ ऐसे भी लड़के आते है जो कसरत के बजाय कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता करते है और साथ में छींटाकशी भी करते है।

   नाम न बताने की शर्त पर छात्रा ने जानकारी दी कि जब हम पुुुलिस (हमारी कोचिंग में पुलिस द्वारा दिया गया नंबर) को काल करते है तो मौके पर फोन नही लगता है और हमे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। क्या इस तरह से हमारी बच्चियां सुरक्षित रह पायेंगी?