बदायूँ : भाजपा युवा मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा सहसवान विधानसभा व गुन्नौर विधानसभा का तूफानी दौरा किया गया । भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष आदि का मास्क, सेनीटाइजर व गमछा डाल कर सभी कार्यकर्ताओं का करोना योद्धा के रूप में स्वागत किया ।
राजेश यादव ने कहा कि मैं बदायूं की जनता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं । किसी भी विपत्ति में मैं क्षेत्र की जनता के साथ हूं । सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में व इस्लामनगर के बाजार चौक में पौधारोपण का कार्य भी किया । इस मौके पर राघवेंद्र यादव, प्रशांत राठौर, हेमेंद्र सिंह पटेल, बबलू पाल, बृजेश यादव, हरवेश यादव आदि मौजूद रहे ।