बदायूं – पीआरवी 1301 ने अपहृत बच्चे के परिजनों को तलाश कर उनके सुपुर्द किया । अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के शोर मचाने पर अपहृत नबी हसन को राह में छोड़ दिया और भाग गए । जिला बदायूँ में मिआयू कस्बें के पास एक बालक लावारिस हालत में भटक रहा था । एक व्यक्ति ने डॉयल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी । पीआरवी 1301 तत्काल ही मौके पर पहुँच गयी । पता चला कि कटराला के एक मदरसे में पढ़ने वाले बालक नबी हसन को कुछ लोग मोटरसाइकिल से उठाकर कहीं लिए जारहे थे । लेकिन बच्चे के चीखने पर वह उसे मदरसे से 20 किलोमीटर दूर यहाँ छोड़ गए । डरे-सहमे और रो रहे बच्चे को पुलिस ने शान्त कराया ौर उससे उसके घर के बारे में पूछकर उसके परिजनों को बुलाकर बालक उन्हें सौंप दिया ।
Related Articles
राखी विद खाकी के स्लोगन के साथ पुलिस ने मनाया राखी का त्यौहार
August 26, 2018
0
प्रेमिका को धोखा दे शादी रचाने जा रहे प्रेमी की एफ.आई.आर, गुजरात पुलिस दे रही दबिश
April 11, 2018
0
बीजेपी विधायक और पुलिस के नाम पर रंगदारी वसूलने का आरोप
April 19, 2018
0