आज शनिवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जन समस्याओं को सुना तथा फरियादियों की समस्याओं का प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के बारे में निर्देश दिए।कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालो की कार्यशैली को गम्भीरता से लिया जाएगा । मौके पर कोतवाल ओमकार सिंह, शहर लेखपाल हरीश वर्मा और समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।