बेटी को मत समझो भार

बेटी को मत समझो भार,
बेटियां हैं जिंदगी का आधार।
बेटियां हैं हर घर की शान,
दिल से करो उनका सम्मान।
भ्रूण हत्या को मिटाना है,
बेटियों को जीने का हक दिलाना है।
बेटा होना किसी का भाग्य है ,
बेटी होना हर किसी का सौभाग्य है।
महकते हुए फूल है बेटियां ,
माता पिता को समझती है बेटियां ।
समाज को समझाना है ,
बेटी को शिक्षित करवाना है।
धरती की शान है बेटी ,
लक्ष्मी का वरदान है बेटी।

संजना, 11वीं कक्षा की छात्रा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश