बदायूँ: जनपद में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड उसावां के केसरी सिंह मैमोरियल इन्टर काॅलेज टिकरी में दस दिवसीय सिलाई तथा कडाई का आरपीएल प्रषिक्षण का शुभारम्भ प्रधानाचार्य आई0टी0आई0/जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन के द्वारा किया गया। इस दस दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण में 50 महिलाओं (स्वयं सहायता समूह) ने प्रतिभाग किया साथ ही वर्दी किट प्रदान किये गये।

प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार ने बताया इस कि दस दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम में जो पूर्व से सिलाई में दक्ष हैं इनको कौषल विकास मिषन के आरपीएल ब्रिज कोर्स के तहत प्रषिक्षकों द्वारा प्रषिक्षित किया जाएगा। इसके उपरान्त इनका मूल्यांकन करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें। जिससे प्रषिक्षित महिलाएं अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर बन सके। प्रषिक्षण के दौरान, माक्स, सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनर द्वारा सोषल डिस्टेसिंग का विषेष ख्याल रखा जा रहा है।
इस मौके पर एम0आई0एस0 मैनेजर संजीव कुमार गुप्ता ने प्रषिक्षण में मौजूद स्वयं सहायता समूह की इस प्रषिक्षण के महत्व के बारे समझाया।
इसी क्रम में ब्लाॅक सालारपुर में प्रषिक्षण प्रदाता एन0पी0ए0 एजुकेयर बेल्फेयर सोसाइटी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय इन्टर काॅलेज में 25 महिलाओं (स्वयं सहायता समूह) का प्रषिक्षण प्रारम्भ किया गया साथ ही एम0आई0एस0 मैनेजर अच्युत कुमार यादव वर्दी किट प्रदान किये गये। ब्लाॅक सालारपुर बीएमएम अवधेष उपाध्याय मौजूद रहे।
प्रषिक्षण प्रदाता सेन्टर फाॅर टेक्नोलोजी एण्ड इन्टरप्रेंयोरषिप डेवलोपमेंट की केन्द्र प्रबन्धक षिवा गुप्ता एवं आजीविका मिषन के जिला प्रबन्धक अरविन्द वर्मा बीएमएम उसावां के धर्मेन्द्र एवं प्रियंका, के0सी0 सिंह के प्रबन्धक ऋषिपाल सिंह एवं प्रधान ग्राम टिकरी की मौजूद रहे।