उचित दर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज :- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि ग्राम पंचायत नेवादा पारस, ब्लाक मल्लावां में उचित दर विक्रेता की दुकान पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर कोटेदार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है ।

शिकायत थी कि राशन वितरण ई-पास मशीन से नहीं किया जाता है । जो राशन दिया जाता है उससे अधिक धनराशि ली जाती है । दूकान पर अन्य अनियमितताएंता की शिकायत को जांच में सही पाये जाने पर उक्त उचित दर विक्रेता राजेश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है । अग्रिम विधिक व विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये हैं ।