हरदोई- सण्डीला नगर पालिका में चल रहे विवाद का निपटारा करने के लिये गुरुवार की शाम एडीएम संजय कुमार सिंह ने यहाँ आकर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी तथा सभासदों के बीच वार्ता करके कुछ शिकायतो की जांच कराने तथा भविष्य में नगर पालिका के सभासदों व कर्मचारियों के बीच टकराव समाप्त कराने के बाद वो शाम करीब 6.30 बजे यहाँ से गये,उंसके बाद आधी रात में रामविलास नाम के चपरासी की तरफ से दो सभासदों रवि चौधरी व महेंद्र कुमार सोनी के विरुद्ध सरकारी काम मे बाधा पहुँचाने तथा धमकी देने के आरोपों की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी।
राम विलास द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी सुरक्षा की कोई वव्यवस्था नही है।सभासद रवि चौधरी व महेंद्र सोनी कर्मचारियों के साथ आय दिन गालीगलौज करते है,तथा कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते है।एक माह पूर्व जलकल अभियंता के साथ अभद्रता की गई।9 सितंबर को रामप्रसाद के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। 11 सितंबर को राजेन्द्र प्रसाद टैक्स कलेक्टर तथा ईओ को उल्टा सीधा कहा,जिससे कर्मचारी भयभीत है।तहरीर पर करीब 2 दर्जन कर्मचारियों के हस्ताक्षर हुए।तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक को एडीएम द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी दिय गए है। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि एडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है,तथा विवेचना कस्बा चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी को सौपी गयी है।उधर महेंद्र सोनी एवं रवि चौधरी का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका में भृस्टाचार के कई मामले उजागर किये,तथा भ्रष्टाचार के 7 बिन्दुओ की जांच कराने के लिये अधिकारियों से शिकायत की थी, इसी कारण मामले को दबाने के लिये उनके विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।