कछौना (हरदोई)- शुक्रवार को जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ एक शराबी युवक ने छेड़छाड़ की शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी पास के ही जंगल में लकड़ी लेने गई थी उसी समय गांव के ही शराबी युवक सुधीर पुत्र राम भजन ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की किशोरी के सहेलियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और उपरोक्त को पकड़ कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया कोतवाल जावेद अहमद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है।