हरदोई 24 नवंबर- करना रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली लेकिन कोई भी कागजात बरामद न होने पर शिनाख्त नहीं की जा सकी। जीआरपी एसओ के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को शुक्रवार की सुबह शवगृह में रखवाया गया है।