जिला अस्पताल में ईएमओ के साथ मारपीट के मामले में आरोपित सचिन मौर्य का नाम पुलिस ने विवेचना में किया शामिल

अंकित सक्सेना बदायूँ –

जिला अस्पताल की इमजेंसी में ईएमओ के साथ मारपीट करने के आरोपित सचिन मौर्य का नाम पुलिस ने विवेचना में शामिल कर लिया है । अभी तक यह मुकदमा अज्ञात में दर्ज था । लेकिन ईएमओ डॉ. नितिन सिंह के बयान के बाद उसका नाम सामने आ गया है ।

इधर गुरुवार को चिकित्सा सेवा संघ की बैठक में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई गई । पुलिस को डॉक्टरों ने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है । इसके बाद कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है । चिकित्सा सेवा संघ की बैठक गुरुवार दोपहर ओपीडी के बाद सीएमएस क़क्ष में आयोजित की गई । अध्यक्ष डॉ. फिरासत हुसैन ने कहा कि डॉक्टर पर हमला करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाना चाहिए उनकी गिरफ्तारी के बाद ही ऐसे खुराफाती तत्वों का सबक मिलेगा ।

सचिव डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है । लेकिन साक्ष्य मौजूद होने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी ना होना यह संदेह पैदा करता है । सभी डॉक्टरों ने एक स्वर में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई और चेतावनी दी कि सोमवार तक हमलावरों नही पकड़े गए तो जिले भर में डॉक्टर कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे । इस मौके पर डॉ. उदयवीर सिंह डॉ. पंकज शर्मा डॉ. वागीश डॉ. मोहित यादव डॉ. जी के गुप्ता डॉ. आशु आदि शामिल रहे ।