पाली (हरदोई)- थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में जमीन के बटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के मामले में मामूली बात पर दो पक्षो में जम कर लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षो में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर घायलों को चिकित्सक परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को किसी बात को लेकर हुई कहा सुनी में दो पक्षो में विवाद हो गया। देखते ही देखते बात लाठी डंडों तक पहुच गई। दोनों तरफ से चले लाठी डंडों में तकरीबन चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से शीबू व दूसरे से बब्बन और उसकी मां खुसनून बेगम को चोट आई है। परिजन घायलों को थाने पर लेकर पहुचे। पुलिस ने मोहम्मद उमर की तहरीर पर शाहरुख,शानू, बब्बन,छोटू पुत्रगण बन्ने खां। व दूसरी तरफ से छोटू पुत्र बन्ने की तहरीर पर मोहम्मद उमर पुत्र नजीर हसन, शानू , शादाब, फरहान उर्फ शीबू पुत्रगण मोहम्मद उमर के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पाली एसओ रन्धा सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए पाली पीएचसी भेज दिया गया है।