चुनावी रंजिश मानकर प्रधान ने रास्ता बंद किया

हरदोई – वर्तमान प्रधान पर ग्रामीण ने चुनावी रंजिश के चलते  रास्ता बंद करने का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया व रास्ता खुलवाए जाने की मांग की ।       

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिंडारी निवासी जागेश्वर ने परिवार सहित गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया । बाद में डीएम और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अपना निकास खुलवाए जाने की मांग की l ग्रामीणों ने बताया कि उसकी निजी जमीन पर उसने पशुओं के लिए छप्पर डालकर रहने की व्यवस्था की थी जिसे ग्राम प्रधान व उनके परिवारी जनों ने ग्राम समाज की जमीन बता कर उक्त जमीन पर आने जाने वाले रास्ते को रोककर दीवार खड़ी कर दी जिससे जानवरों को चारा पानी नहीं  मिल पा रहा है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र ही रास्ता खुलवाया जाने की मांग की l