बैंक के अंदर कर्मचारी का लैपटाप व नकदी चोरी

हरदोई- बैंक परिसर भी इससे अछूते नहीं हैं। बुधवार को एसबीआई शाखा के अंदर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर चोरों ने एक कर्मचारी का बैग चोरी कर लिया। काफी खोजबीन के बावजूद पता न चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।      

नवाबगंज मोहल्ला में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा स्थित है। यहां कर्मचारी अनुराग गुप्ता एसबीआई लाइफ स्कीम का कामकाज करते हैं। उनका बैग बैंक परिसर में रखा था। बैग में ही लैपटाप, दो डायरी व 2400 रुपये थे। बुधवार को किसी वक्त मौका पाकर चोर बैग उठा ले गए। कुछ देर बाद जब बैंक कर्मी को बैग नहीं मिला तो उसने खोजबीन शुरू की। इसके बावजूद बैग नहीं मिला। तब मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच जारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।