सण्डीला- कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी लइक ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लाइक ने कहा है कि 25 सितंबर को दोपहर उसका पुत्र सैज 8 वर्ष गांव के अजमत के दरवाजे खेल रहा था तभी अजमत की लड़की सुमैया उसे मारपीट रही थी।जब उसकी पत्नी खेरून निशा ने इस बात का विरोध किया तो समैया,अजमत,व कल्लू उसे व उसकी पत्नी खेरून को गालियां देकर लाठी डंडो से मारने लगे।जब गांव वाले बचने दौड़े तो विपक्षी धमकी देते हुए भाग गए। लाइक ने थाने जाकर तीनो के विरुद्ध मारपीट की रिपार्ट दर्ज करवा दी है।