शिक्षा विभाग के द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बिना मान्यता शिक्षण संस्थाएं चलाने वाले लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसके बाद से हड़कंप मचा है।
बेहटागोकुल थाने में लिखाई गयी रिपोर्ट में खंड शिक्षाधिकारी टोडरपुर आरपी भार्गव ने कहा है की टोडरपुर में ज्ञानकुंज शिक्षण संस्थान के संचालक व प्रधानाचार्य और माँ वैष्णों इंस्टिट्यूट एजुकेशन सलेमपुर के संचालक व प्रधानाचार्य बिना मान्यता के बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के शिक्षण कार्य संचालित कर रहे थे।यह लोग कूट रचित तरीके से ग्रामीणों को गुमराह कर रहे थे।इनकी जब शिकायत हुई तो नोटिस भी जारी किया गया लेकिन यह लोग नही माने।दोनों संस्थानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।