दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन एवं निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे प्रवासी श्रमिकों की सेवा कार्यक्रम की कड़ी में गुरुवार को विकासखंड कछौना के ग्राम कुकुही में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव के जरूरतमंदों और श्रमिक परिवारों को फल और खाद्य सामग्री वितरित करते हुये मदद पहुंचाई गई। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक करते हुये उन्हें मास्क भी वितरित किये।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रतिनिधि ब्रम्ह कुमार सिंह, अनूप दीक्षित, बाबा बनवारी लाल, संजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक सिंह, अंकित शुक्ल, रोहित तिवारी, आदित्य गुप्ता, शशांक अवस्थी, सलिल दीक्षित ,शीलू सैनी, होरी लाल शुक्ला, रमन सिंह, विक्रांत गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।