शोभायात्रा निकाल हुई प्राण प्रतिष्ठा

हरदोई- पचदेवरा कस्बे में सुबह से ही वातावरण भक्तिमय था। चहुं ओर देवी देवताओं के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। मौका था मंदिर पर देव मूर्तियों की प्रतिष्ठा का।धर्मावलंबियों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की।       

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलपा पुर में जलपापुर से पिपरिया होते हुए बिबिया मंदिर होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। गले में पीतांबर डाले श्रद्धालु वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। गुलाल की वर्षा से वातावरण सुगंधित था। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।उसके बाद आचार्यों ने विधि-विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कराए और देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।