उधरनपुर में हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रामू बाजपेयी-

उधरनपुर (हरदोई)- रविवार को न्यू वृंदावन नर्सिंग होम वेलफेयर सोसायटी के द्वारा उधरनपुर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई । मरीजों को इलाज सम्बन्धी उपयुक्त परामर्श भी दिया गया । इसके साथ ही डॉक्टर सौरभ पाठक व डॉक्टर अनूप कुमार द्वारा मौके पर ही उचित इलाज भी किया गया।

इस अवसर पर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर शिवम पाठक के कहा कि इस मेडिकल कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को अच्छी दवा के साथ साथ उन्हें उचित परामर्श देना है। इसके माध्यम से हम दूर-दूर से आने बाले मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करा पाते है।

इस मौके पर चित्रांश मोहित श्रीवास्तव ,कंचन पांडे, इमरान, वसीम, श्याम, विवेक, अंकित विभू श्रीवास्तव, बब्लू अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।