राष्ट्रव्यापी कैंपेन ‘मिशन चिरंजीवी भारत’ के अंतर्गत निश्शुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प का होगा आयोजन

राष्ट्रव्यापी कैंपेन मिशन चिरंजीवी भारत के अंतर्गत स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) निश्शुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श कैंप जरूरतमंद वर्ग के लिए 1 मई को बिष्ट वेडिंग प्वाइंट, बालावाला, देहरादून मे आयोजित करवाने जा रही है।

जिसमें पीजीआई चंडीगढ के प्रसिद्ध डाक्टर्स निश्शुल्क उपचार करेंगे, साथ ही आम जनमानस को आज के जीवनशैली रोग (लाइफस्टाइल डिसऑर्डर) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी लोगो को जागरूक करेंगे। इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध उनियाल जी ने बताया कि एसएपीटी इंडिया आमजनमानस की पीड़ा को दूर करने के मन्तव्य से यह राष्ट्रव्यापी कैम्पेन चला रही है और पूरे देश भर में “एक्सरसाइज- द न्यू मॉडर्न मेडिसिन” का प्रचार कैंप के माध्यम से करके आमजनमानस को सदैव जागरूक करने के लिए कटिबद्ध है और उन्होने इस कैंप मे प्रदेश की जनता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। वरिष्ठ समाजसेवक एवं राज इंटरप्राइजेज के निर्देशक श्री खेमराज उनियाल जी ने बताया कि वह क्षेत्र में बढ़ती हुई आम जनमानस की समस्याओ के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं और इस कड़ी में यह कैंप सभी प्रदेशवासियों को सही एवं निश्शुल्क उपचार मिले; इसलिए आयोजित करवाया जा रहा है।