शौच गई किशोरी से सामूहिक गैंगरेप, दरिंदों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया बलात्कार 

              सुरसा इलाके में एक किशोरी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गई। किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़कर फरार हो गए किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
            यह सनसनीखेज वारदात सुरसा इलाके की है। जहां पर एक 12 साल की किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी वह खेत की तरफ जा रही थी। आरोप है कि चंदन खेड़ा निवासी मोहन और मोनू ने उसे दबोच लिया। किशोरी को दोनों एक सरकारी स्कूल के पास ले गए और किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गए।
               किसी तरह से किशोरी होश में आने के बाद अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी सुरसा ले गए जहां से गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। किशोरी ने मामले में 2 लोगों के विरुद्ध सुरसा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी विपिन कुमार मिश्रा का कहना है तहरीर के आधार पर गैंगरेप पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे की तलाश जारी है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण महिला जिला अस्पताल में कराया गया है।