विवाद के बाद युवक को मारी गोली, गम्भीर हालत में युवक को लखनऊ रिफर

            हरपालपुर कोतवाली इलाके के एक युवक को अरवल थाना क्षेत्र में गोली मार दी गयी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है।
           हरपालपुर थाना क्षेत्र के गाँव चाऊंपुर के सुशील 22 पुत्र बाबू को उसके ही दोस्त कमलेश ने मामूली बात के बाद अवैध तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से सुशील गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि युवक के परिजनों की तहरीर पर जगतपाल, दृगपाल व नौरंग निवासी बर्रा के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक को लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया कि घटना के कारणों का परिजनों के द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है । पुलिस मामले की जांच पर रही है ।