दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी उनके पति और कांग्रेस नेता शशि तरूर को सम्मन भेजकर सात जुलाई को अदालत में पेश होने को कहा है। अदालत का कहना है कि उन पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। दिल्ली पुलिस ने 14 मई को अदालत से अनुरोध किया था कि श्री तरूर को सम्मन भेजा जाए। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात एक होटल में मृत पाई गई थीं।