बैंक से पैसे निकालने गई लड़की हुई लापता

         हरदोई- कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार गांव निवासी नीतू दोपहर करीब 12बजे मशहूर काली मंदिर के निकट बैंक आर्यावर्त ग्रामीण ऑफ बैंक मैं पैसे निकालने के लिए घर से निकली थी तथा साथ में सहेली सोनाली भी घर से पैसा जमा करने के लिए बैंक गई हुई थी । सोनाली पैसा जमा करके सही सलामत घर वापस पहुंच गई लेकिन नीतू घर वापस नहीं पहुंची । जिस पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया । जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन अज्ञात के ख़िलाफ़ अपहरण के तहत देहात कोतवाली में तहरीर देने के लिए पहुंचे ।
           स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चलता है कि महोलिया शिवपार से यह तीसरी लड़की गायब हुई है । अभी 2 दिन पूर्व भी एक किशोरी गायब हुई थी तथा आज तीसरे दिन यह दूसरी वारदात है । पुलिस महकमा इस तरह की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है । जिससे आम जनता को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है तथा न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।