‘गूँज कलम की’ साहित्य परिवार ने रचनाकारों को शारदे उपासक सम्मान से किया सम्मानित

पटना:- राष्ट्रीय पंजीकृत साहित्यिक संस्था गूँज कलम की साहित्य परिवार पटना बिहार ने बसंत पंचमी के दिन आयोजित काव्योत्सव का आयोजन किया जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों के रचनाकारों ने भाग लिया।

गूँज कलम की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. स्नेहलता द्विवेदी आर्या ने जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी को बताया कि बसंत पंचमी पर आयोजित बसंत काव्योत्सव में गूँज कलम की ओर एक दिवसीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ लेखन करने वाले देश के विभिन्न प्रान्तों से प्रतिभागी 85 रचनाकारों को शारदे उपासक सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता आर्या द्विवेदी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित प्रबंधक विपिन प्रधान महासचिव कैलाश चंद साहू परामर्शदात्री अर्चना वर्मा संरक्षिका रुचिका राय सह अध्यक्ष सस्मिता मुर्मू के कर कमलों से प्रदान किये गए।