विश्वबन्धुत्व के पक्षधर एवं पूंजीवाद के खिलाफ थे नेहरू जी : आशीष सिंह

          भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री स्व पं जवाहरलाल नेहरू की 54 वीं पुण्यथिति पर उन्हें कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए इसके साथ ही एक विचारगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
         गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेहरू ने ही आधुनिक भारत निर्माण की नींव रखी।आज भाजपा और मोदी जैसे लोग कांग्रेस के 70 सालों के विकास पर उंगली उठा रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म से तीन साल पहले ही 1947 में नेहरू ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना कर दी थी।1951 में नेहरू के नेतृत्व में भारत ने प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था।नेहरू के नेतृत्व में भारत औद्योगिक क्रांति में कदम रख चुका था और भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई थी।नेहरू ने गट निरपेक्ष देशों की अध्यक्षता की।पंचशील सिद्धान्तों का पालन कर विश्वबन्धुत्व एवं विश्वशांति को प्रोत्साहन दिया।
          कहा कि नेहरू ने पूंजीवाद, सम्प्रदायवाद, जातिवाद एवं उपनिवेशवाद के खिलाफ जीवनपर्यंत संघर्ष किया।नेहरू के योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव भुटटो मियां, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी, उत्कर्ष दीक्षित,शिवलाल, बबलू वर्मा संजय वर्मा,विकेश सिंह, आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।