ननिहाल में रह रही बच्ची को बाबा साइकिल से लेकर घर आ रहा था । रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर चिकित्सक ने बाबा को मृत घोषित कर दिया । जबकि बच्ची का इलाज किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मल्लावां के आलापुर गांव निवासी रामनाथ (50 वर्ष) अपनी पोती लक्ष्मी (9) पुत्री अरविंद जो कई दिनों से अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के गांव तेजीपुर में मामा दीनदयाल के घर पर मौजूद थी । वहीं से बाबा राम नाथ साइकिल पर बैठा कर घर आ रहा था । रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी । जिसके चलते साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया । चिकित्सकों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया और लक्ष्मी को भर्ती कर इलाज चालू कर दिया ।
Related Articles
सांड़ के हमले में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मृत्यु
March 9, 2023
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौके पर मृत्यु, दो साथी गम्भीर घायल
January 20, 2023
0
ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
October 7, 2018
0